पीलीभीत, फरवरी 1 -- पूरनपुर में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर धनाराघाट में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर डुबकी लगाई तड़के से ही शारदा नदी में स्नान के लिए भक्तों के पहुंचने का क्रम रहा। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूर्णिमा स्नान को लेकर घाट पर अस्थायी मेले का आयोजन भी किया गया, जहां पूजा-सामग्री, प्रसाद, खिलौने और खाने-पीने की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु धनाराघाट पहुंचे।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। घाट और मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही गोताखोरों की व्यवस्था की गई। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.