हरिद्वार, जनवरी 3 -- माघ महीने की पौष पूर्णिमा पर धर्मनगरी में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शनिवार तड़के हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड समेत तमाम गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भारी ठंड के बावजूद गंगा स्नान और दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने 'हर-हर गंगे' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दिन पितरों के श्राद्ध, तर्पण और दान का भी विशेष महत्व है। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि माघ मास का स्नान सूर्य के साक्ष्य में किया जाता है और यह दिन भगवान नारायण को समर्पित होता है। इस दिन गंगा स्नान, दान और तप से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।...