मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माघ पूर्णिमा का महापर्व रविवार एक फरवरी को मनाया जाएगा। इस बार माघ पूर्णिमा रविपुष्य योग में मनाया जाएगा। इस योग में स्नान, यज्ञ, व्रत और दान से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन व्रत, उपवास और दान से ज्यादा स्नान का महत्व है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान से सारे संताप नष्ट हो जाते हैं। आचार्य विवेक तिवारी ने कहा कि माघ में सूर्य मकर राशि में स्थित रहता है। कहा कि इस दिन तीर्थ स्नान अवश्य करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...