हापुड़, जनवरी 31 -- माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। शनिवार को ही बाहरी प्रांतों के भक्तों का आवागमन शुरू हो गया। जिससे तीर्थनगरी में चहल पहल के साथ ही धर्मशाला, मंदिर और आश्रमों में रंगत बढ़ गई है। वहीं पुलिस ने भी जाम से निपटने के इंतजाम का दावा किया है। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगानगरी में देर शाम से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है।आज ब्रह्मकाल में आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों से भक्तों का आवागमन प्रारंभ होने से तीर्थनगरी में रंगत बढ़ गई। भद्रकाली मंदिर के पुजारी पंडित रमाशंकर तिवारी का कहना है कि माघ पूर्णिमा पर मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगाने का विशेष धार्मिक महत्व है। क्य...