साहिबगंज, जनवरी 31 -- राजमहल। राजकीय माघी पूर्णिमा मेले में विद्युत बोर्ड की ओर से सुचारू रूप से विद्युत सेवा बहाल करने के लिए नौ जगहों पर विद्युत कर्मियों की तैनाती की गई है। सिंघी दलान कंट्रोलरूम, तीन पहाड़ मोड़ से जेके हाई स्कूल तक, जेके हाई स्कूल गोदाराघाट जेल गेट तक, बालू प्लॉट संपूर्ण क्षेत्र, सूर्य देव घाट से विवेकानंद चौक, पुन्नी टोला संपूर्ण क्षेत्र,नील कोठी, नील कोठी से महाजन टोली संपूर्ण क्षेत्र, जेल गेट से विवाह भवन तक संपूर्ण क्षेत्र आदि जगहों पर तैनात किया गया है विद्युत संबंधित किसी भी परेशानी के लेकर कर्मी तैनात रहेंगे। उक्त बातों की जानकारी जेई चंदन कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...