कटिहार, जनवरी 29 -- मनिहारी निस माघी पूर्णिमा मेले की तैयारी को लेकर बुधवार को अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लु बासकी ने गंगा तट का जायजा लिया। आयोग के सदस्य ने गंगा तट पर नगर पंचायत के ईओ अरविंद पासवान से तैयारी की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या मे आदिवासी समाज के श्रद्धालुओ की भीड़ गंगा तट पर जुटती है। इस दौरान घाट पर चलंत शौचालय, पीने का पानी, लाइट, तथा उनके ठहरने के लिए अलग अलग टेंट लगाने का निर्देश दिया गया है। बताते चलें कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर लाखो की संख्या मे श्रद्धालु गंगा तट पर जुटते हैं। महायज्ञ का भी आयोजन किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.