पाकुड़, फरवरी 1 -- महेशपुर, एक संवाददाता। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर महेशपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए साफा होड़ समुदाय के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने बांसलोई नदी में आस्था की डुबकी लगाकर अपने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-पाठ संपन्न किया। अहले सुबह से ही बांसलोई नदी के तट पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिला। जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक मंत्रोच्चार के बीच समुदाय ने प्रकृति देवता और जल स्रोतों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। साफा होड़ समुदाय के बुजुर्गों ने बताया कि माघी पूर्णिमा पर बांसलोई नदी में स्नान कर पूजा करना उनकी पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा है। इस दिन नदी को जीवनदायिनी माता मानकर उसकी शुद्धता, समृद्धि और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाती है। पूजा के उपरांत समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश...