भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माघ मास की पूर्णिमा 1 फरवरी, रविवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन श्रद्धालु प्रातःकाल गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन किए गए गंगा स्नान का फल पूरे वर्ष भर के स्नान के बराबर माना गया है। उन्होंने बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन अन्न, वस्त्र, कंबल, तिल, गुड़, घी का दान अत्यंत पुण्यदायी होता है। उस दिन व्र...