भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माघी पूर्णिमा के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दो दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का सोमवार को विधि-विधान के साथ समापन किया गया। बूढ़ानाथ चौक, नया बाजार और सोनापट्टी में भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण कराया गया और रामधुन संकीर्तन का संपन्न हुआ। सोनापट्टी में स्वर्णकार संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन का समापन के उपरांत भंडारे का आसयोजन किया गया। मौके पर जिला स्वर्णकार संघ के पूर्व सचिव विजय साह, ललन ठाकुर, गौतम पोद्दार, देवराज, अरुण कुमार आदि मौजूद थे। भगवान विष्णु को लगाये खिचड़ी व खीर का भोग वहीं, कोतवाली चौक के समीप भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजक समिति के सदस्य पंकज सिंह ने बताया कि सोमवार को भगवान को खिचड़ी और खीर का भो...