कटिहार, जनवरी 30 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज ग्राम पंचायत अंतर्गत केशोपुर गांव के सार्वजनिक यज्ञ के प्रांगण से माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुवार को 551 कन्याओं के द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकली गई। उक्त कलश शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि के रूप में प्राणपुर प्रमुख अमित कुमार साह एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया जुलुम सिंह एवं सरपंच रघुनाथ यादव एवं पैक्स अध्यक्ष आमिर निजामुद्दीन उपस्थित हुए। वहीं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों ने कलश शोभा यात्रा को क्षेत्र परिभ्रमण हेतु फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर रवाना किया। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव भवेश सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, उप कोषाध्यक्ष ललन कुमार सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा के शुभ अव...