भागलपुर, जनवरी 31 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि जिछो पोखर इस बार माघी पूर्णिमा में नए रूप में दिखेगा। पोखर का सौंदर्यीकरण किया गया है। काम अभी भी जारी है। यहां हर साल माघी पूर्णिमा पर मेला लगता है। मान्यता है कि जिछो पोखर में माघी पूर्णिमा पर स्नान करने पर निसंतान महिला को भी संतान की प्राप्ति होती है। इस बार यहां माघी पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पूजा पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...