हाजीपुर, जनवरी 31 -- गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी में हवन यज्ञ के साथ बच्चों का होगा विभिन्न संस्कार, कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर महुआ,एक संवाददाता। माघी पूर्णिमा रविवार को होगा। यह दिन सनातन धर्मावलंबियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। पूर्णिमा पर पूजा पाठ से हवन यज्ञ आदि को लेकर मंदिरों में तैयारी की जा रही है। वहीं इस दिन श्रद्धालु गंगा और नारायणी स्नान करने भी जाएंगे। शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ रानीपोखर डुमरी की व्यवस्थापक द्वारा बताया गया कि माघी पूर्णिमा पर यहां हवन यज्ञ के साथ शाम में दीप यज्ञ होगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। बच्चों का विभिन्न संस्कार भी कराए जाएंगे। इधर महुआ के कालीघाट, कन्हौली रामजानकी मंदिर, विष्णु मंदिर सेहान, शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदपुर, महावीर मंदिर महुआ पुराना बाजार...