भदोही, जनवरी 31 -- भदोही, संवाददाता।माघी पूर्णिमा आज यानि एक फरवरी को है। मेले में भारी भीड़ उमड़ेगी। ठंड एवं कोहरे के बाद भी लोग शनिवार को पुण्य की डूबकी लगाने के लिए रवाना हो गए। उधर, सुरक्षा के इंतजाम घाटों पर रहेंगे। बता दें कि काशी-प्रयाग और विंध्य क्षेत्र के मध्य में स्थित सेमराधनाथ में तीन सौ तंबू लगाए गए हैं। पौष पूर्णिमा तिथि का स्नान करने के बाद से कल्पवास की शुरूआत हुई थी। शनिवार की देर शाम तक करीब पांच सौ कल्पवासी सेमराधनाथ में जमे थे। रविवार को प्रयागराज, मिर्जापुर के सीमावर्ती क्षेत्र से भी कल्पवासियों के आने की संभावना है। जिला प्रशासन को एक हजार कल्पवासियों के लिए इंतजाम किया है। मेला क्षेत्र में कल्पवासियों के लिए बिजली, शौचालय, अलाव सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया हैं। कोइरौना थाना क्षेत्र के सेमराधनाथ में साल 1996 से हर...