फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एक फ रवरी को माघी पूर्णिमा के बड़े गंगा स्नान को देखते हुये 31 जनवरी की रात 8 बजे से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गयी है। बड़े माल वाहकों को जिले की सीमा पर ही रोका जायेगा। पुलिस की इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने के लिए पांचालघाट आने में दिक्कतों का सामना नही करना होगा और वे आसानी से गंगाघाट तक पहुंच सकेंगे। माघी पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। गंगा पुल के साथ साथ मेला क्षेत्र में भी पुलिस की कड़ी निगेहबानी रहेगी। बड़े वाहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। पांचालघाट, बरगदियाघाट, श्रंगीरामपुर और ढाईघाट पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। भीड़ देखते हुये डायवर्जन किया गया है। ट्रक, टैँकर डीसीएम, डंफर, लोडर के लिए भी रूट तय कर दिये गये हैं। रूट डाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.