सीवान, फरवरी 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के महाराजगंज प्रखंड के माघी गांव में इन दिनों पूरी तरह भक्ति की बयार बह रही है। गांव में करीब 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित भव्य शिव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था व श्रद्धा का नया केन्द्र बनकर तैयार हो चुका है। मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा व विधिवत उद्घाटन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह व उमंग देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रंग-रोगन व साफ-सफाई का कार्य अंतिम चरण में है। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 6 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में गांव समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं व युवत...