मागों का समाधान न होने पर आशाओं ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
नैनीताल, सितम्बर 8 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू) के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन कर न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा देने, नियमितीकरण और पेंशन समेत विभिन्न मांगें उठाईं। यूनियन ने तल्लीताल डांठ पर धरना प्रदर्शन कर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।यूनियन ने कहा कि आशा कार्यकर्ता मातृ-शिशु सुरक्षा समेत स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन उन्हें न्यूनतम वेतन और कर्मचारी का दर्जा तक नहीं दिया गया है। उन्होंने 2021 में आशाओं को 11500 रुपये मासिक मानदेय देने के प्रस्ताव को लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- वेतन नियत करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.