चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर । सिंहभूम जिले प्रसिद्ध मागे पर्व को लेकर ट्रेनों में लोगों की काफ़ी भीड़ उमड़ रही है। चैत तथा मागे पर्व को लेकर इस समय सिंहभूम एवं पश्चिम सिंहभूम जिले के शहर के बाहर कामकाज करने वाले लोगों का आगमन शुरू हो गया है। खासकर मुम्बई, अहमदाबाद, सूरत, बंगलौर इत्यादि शहरों के बड़ी बड़ी एवं छोटी कमानियों में कामकाज करने वाले लोगों का ट्रेनों के माध्यम से आगमन शुरू हो गया है। मंगलवार को यशवंतपुर टाटा साप्ताहिक एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन के प्लेटफॉर्म में उतरे और स्टेशन से बाहर निकलकर बसों , ऑटो एवं निजी वाहनों के माध्यम से चाईबासा, जगन्नाथपुर, मझगांव इत्यादि ब्लॉक के विभिन गांवों के लिए रवाना हो गए। कुछ यात्रियों ने बताया है कि इस समय पश्चिम सिंहभूम जिले में आगमन मागे पर्व की धूम है। यहां लोग पारंपरि...