उन्नाव, मार्च 29 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर 17 वर्षीय लड़की घर से बिना बताए चली गई। पिता ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी अपने साथ 30 हजार रुपये की नगदी और चांदी का आभूषण भी ले गई। शाम को बेटी के मोबाइल पर उनसे बातचीत हुई, उसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया और तब से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...