माखन लीला सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- कंपिल, संवाददाता। मिस्तनी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास रामप्रवेश मिश्रा ने कहा कि प्रभु की भक्ति से ज्ञान की प्राप्ति होती है। संतों के सानिध्य में भगवान का वास होता है और सच्ची भक्ति से सुख, वैभव तथा यश की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि अंततः भक्ति का मार्ग ही जीव को मोक्ष प्रदान करता है। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की माखन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके साथ ही पूतना वध का प्रसंग सुनाते हुए भगवान की बाल लीलाओं का महत्व बताया। शाम को आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- भक्ति ही मोक्ष का समर्थ साधन है : आचार्य धर्मेन्द्र महाराज एक नजर :माखन लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुफोटो 22परिचय श्रीमद्भागवत कथा में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.