माखनलाल चेयरमैन और राजू बने संगठन महामंत्री
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन ने संगठन विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई बैठक में माखनलाल अग्रवाल को चेयरमैन और राजू यादव को महामंत्री (संगठन) मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अरुण तिवारी को उपाध्यक्ष, नीरज यादव को मंत्री तथा सत्यम यादव को सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष लालू मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि दवा व्यापार वर्तमान में कई चुनौतियों से गुजर रहा है। जन औषधि केंद्रों के विस्तार, ऑनलाइन दवा व्यापार, एक्सपायरी और ब्रेकेज जैसी समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारियों का संगठित रहना जरूरी है। इसी उद्देश्य से सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार शुरू किया गया है। एसोसिएशन के महामंत्री रवि शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.