दुमका, मई 25 -- जामा प्रखंड क्षेत्र के माकुनी कोरी कटनिया में रविवार रात्रि सद्भावना सत्संग समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल हुए। समारोह में प्रेरक सद्गुरु देव श्री सतपाल जी महाराज के सानिध्य में मुख्य महात्मा हर्षिता बाईजी ने आध्यात्मिक सत्संग प्रवचन के माध्यम से मानव जीवन में सत्य, प्रेम, सद्भावना एवं सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्संग से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आपसी भाईचारा और मानवता की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- डिजिटल: माकुनी कोरी कटनिया में सद्भावना सत्संग समारोह संपन्न श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। इस अवसर पर आ...