आदित्यपुर, अगस्त 27 -- चांडिल। नीमडीह के रघुनाथपुर में झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा के तत्वावधान में माकपा एवं किसान नेता सुचांद महतो की 6 वीं स्मृति दिवस मनाया गया। कामरेड सुचांद महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सह झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने कहा कि सुचांद महतो अंधविश्वास, डायन प्रथा, शोषण - जुल्म, अन्याय, अत्याचार के खिलाफ किसान , मजदूर, छात्र - युवाओं के संघर्ष के अथक योद्धा थे। दिल्ली किसान आन्दोलन के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले में किसान आंदोलन का बढ़ - चढ़ कर नेतृत्व किया था। उनके द्वारा चांडिल विस्थापन , तिरूलडीह गोलीकांड, जबरन जमीन अधिग्रहण जैसे कई आंदोलनों को सदैव याद रखा जाएगा। इस मौके पर माकपा जिला सचिव सुरेन्द्र नाथ महतो, किसान सभा के...