देवघर, मार्च 19 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट (मार्क्सवादी) के आह्वान पर जनता के ज्वलंत जनमुद्दे - जिसमें चार लेबर कोड रद्द करने, मनरेगा वापस लाने, वी बी जी रद्द करने, प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक और बीज विधेयक वापस लेने, भारत - अमेरिकी व्यापार समझौते के खिलाफ, महंगाई रोकने और रोजगार देने की मांग सहित अन्य मुद्दों को लेकर 24 मार्च को दिल्ली में एक रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में झारखंड से 3 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। यह जानकारी पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने दी। कहा कि रैली में मधुपुर अनुमंडल से 50 लोग दिल्ली रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...