भागलपुर, दिसम्बर 31 -- भागलपुर। माकपा के जिला सचिव दशरथ प्रसाद ने कहा कि शहरभर में अतिक्रमण हटाने का अभियान गरीबों और सड़क किनारे अपना जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए इस कंपकंपाती ठंड में बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए ऐसा करना पार्टी को अस्वीकार्य है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा दीपनगर में पिछले पचास वर्षों से रह रहे गरीब, भूमिहीन, महादलित परिवार को हटाने के खिलाफ पार्टी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बनने के बाद गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर हमले तेज कर दिए गए हैं, जिसे पार्टी कड़ी निंदा करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.