मधुबनी, जुलाई 30 -- रहिका,निज संवाददाता। बुधवार देर रात माकपा नेता भागवत यादव का लाश खड़ौआ गांव पहुंचते ही परिवार के सदस्य एवं ग्रामीण चीख पुकार करने लगे। मृतक की पत्नी एवं पुत्रों की रोने से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण एवं स्वजनों ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि इनके निर्मम तरीके से हत्याकांड का न्याय मिलेगा। इस हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जख्मी होने की स्थिति में पुलिस को घटना का सूचना दी गई थी। यह भी पढ़ें- अपराधियों को दबोचने में प्रशासन विफल: भाकपाहत्या के मामले में पुलिस कार्यवाही भागवत यादव हत्या मामले में रहिका थाना पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य चार को पुलिस गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक के पुत्र संतोष कुमार के फर्द बयान के आधार पर गुड्ड...