बोकारो, अगस्त 26 -- बेरमो। बोकारो थर्मल निवासी माकपा के बोकारो जिला कमेटी सदस्य सह सीटू के जिला सहायक सचिव अख्तर खान का निधन हो गया। माकपा के जिला सचिव भागीरथ शर्मा और राजद नेता अनवर आलम ने श्रद्धांजलि दी। भागीरथ शर्मा ने अख्तर खान के निधन को पार्टी और मजदूर आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। राजद नेता अनवर आलम ने कहा कि अख्तर खान जैसे शालीन और व्यवहार कुशल नेता का निधन धर्मनिरपेक्ष आंदोलन के लिए बड़ा झटका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...