पटना, मई 2 -- पटना साहिब और कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के तहत कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं भागलपुर जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर माकपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया। शनिवार को जारी शोक संदेश में माकपा के विधायक अजय कुमार और राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा हंसमुख, ईमानदार और अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनके निधन से समाज को काफी क्षति पहुंची है। दुःख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति पार्टी शोक संवेदना प्रकट करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.