पटना, अप्रैल 14 -- माकपा नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके विचारों को पूरा करने का संकल्प लिया। मंगलवार को जमाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में बाबा साहेब की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें पार्टी से जुड़े सभी प्रमुख जन संगठनों के नेता शामिल हुए। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जिस सामाजिक बदलाव के लिए डॉ. आंबेडकर ने लड़ाई लड़ी वे आज भी मौजूद है। असमानता, भेदभाव आज भी जारी है। मौके पर माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी, संस्कृतिकर्मी हसन इमाम, कर्मचारी नेता मंजुल दास, ट्रेड यूनियन नेता अरुण मिश्र, लेखक विधुत पाल, राजीव रंजन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: भाजपा नगर मंडल ने मनाई बाबा साहेब आंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- झामुमो कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- मधेप...