पटना, फरवरी 8 -- माकपा पटना जिला और नागरिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में माकपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया गया। रविवार को आयोजित समारोह में भाकपा के वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन अरुण मिश्रा, सर्वोदय शर्मा, राज्य सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी, रवींद्र प्रसाद सिन्हा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निर्माण में अपना पूरा जीवन लगाया है। उनके योगदान को याद करते हुए उनके संकल्प को पूरा करने की जिम्मेवारी हमें भी लेनी होगी। उनके अनुभव और उनके सहयोग से पार्टी का विस्तार करें। माकपा नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के जनविरोधी कार्यों के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। मौके पर जिला सचिव शिव विद्यार्थी, सीपी मंडल, देवेंद्र चौरसिया, कुमार विनिताभ, सोनो लाल प्रसाद आद मौजूद थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.