पटना, मई 2 -- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर एक मई को माकपा और सीटू की ओर से जमाल रोड स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन कर मई दिवस समारोह आयोजित किया गया। झंडोत्तोलन राज्य सचिव ललन चौधरी तथा अध्यक्षता केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार ने किया। मौके पर संगठन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 'दुनिया के मजदूरों एक हो', 'साम्राज्यवाद- पूंजीवाद मुर्दाबाद', चार लेबर कोड बिल वापस लो' इत्यादि नारे लगाए। नारों के बीच शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस अवसर पर देश में मजदूर वर्ग के हक-अधिकारों पर वर्तमान शासक वर्ग द्वारा हमलों के विरुद्ध तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- दमन चलाकर मजदूरों के संघर्ष को कुचला नहीं जा सकता : सीटू शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से राज्य सचिव मंडल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.