माओवादी हमले की साजिश में रवींद्र गंझू से पूछताछ शुरू
रांची, सितम्बर 23 -- रांची, संवाददाता। माओवादी हमले की साजिश से जुड़े मामले में आरोपी क्षेत्रीय कमेटी सदस्य रवींद्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेंद्र गंझू (45 वर्ष) को एनआईए ने पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है। एनआईए आरोपी से सात दिनों तक पूछताछ करेगी। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पूर्व एनआईए ने अदालत से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने आवेदन पर सुनवाई के पश्चात सात दिनों की पुलिस रिमांड की अनुमति प्रदान की। मामला पेशरार थाना कांड संख्या 05/2022 से जुड़ा है, जिसे बाद में एनआईए ने टेकओवर किया है। एनआईए के अनुसार, सुरक्षा बलों पर हमले के दौरान हरकट्टा टोली और बंगला पाट में माओवादियों ने फायरिंग की थी। तलाशी में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.