लातेहार, फरवरी 28 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। नेतरहाट थाना कांड संख्या-14/25 के तहत न्यायालय के आदेश पर शनिवार को दो अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाकर विधिवत तामिला की गई। भाकपा (माओवादी) से जुड़े अभियुक्त बबलू राम उर्फ बबलू , ग्राम निरखपुर, थाना किंजर, जिला अरवल (बिहार) तथा राजू भुइयां, ग्राम लावाही, थाना डंडई, जिला गढ़वा के आवास पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया गया। इस दौरान गांव में ढोल-नगाड़ा बजाकर मुनादी भी कराई गई। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को निर्धारित अवधि में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अनुपस्थित रहने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...