पाकुड़, मई 17 -- ​अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र में सक्रिय बीजीआर कोल कंपनी के एक निर्माणाधीन पुल साइट पर अपराधियों द्वारा उग्रवादी संगठनों के नाम पर भारी-भरकम लेवी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हथियारबंद अपराधियों ने भाकपा माओवादी और टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) के नाम का खौफ दिखाकर कंपनी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। ​घटना बीते 14 मई की आधी रात करीब 12 बजे की है। बड़दाहा स्थित इकडी नाला के पास चल रहे पुल निर्माण साइट पर दो नकाबपोश अपराधी आ धमके। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड मनोज मुर्मू को हथियारों के बल पर डराते-धमकाते हुए अपराधियों ने लेवी की एक पर्ची थमा दी। यह भी पढ़ें- फ्लाईओवर निर्माण कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, पांच गिरफ्तार इतना ही नहीं, अपराधियों ने गार्ड से वह पर्ची जबरन पढ़वाई और साफ लफ्जों में धमकी दी कि अगर तय रक...