चतरा, अप्रैल 12 -- चतरा संवाददाता। भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मनोहर गंझु के बालुमाथ स्थित घर पर चतरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पोस्टर चस्पा किया है। पोस्टर के माध्यम से उसे शीघ्र न्यायालय में सरेंडर करने की चेतावनी दी गयी है। नक्सली मनोहर गंझू के विरुद्ध यह कार्रवाई चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने लातेहार के बालूमाथ और प्रतापपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय रहे नक्सलियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया गया कि वर्ष 2020 के एक पुराने केस के सिलसिले में पुलिस ने नक्सली मनोहर गंझू के घर और सार्वजनिक स्थानों पर उद्घोषणा संबंधित पोस्टर चिपकाया है। एसपी ने बताया कि इस क्षेत्र में अब केवल एक नक्सली मनोहर गंझू ही बचा हुआ है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अपना अभियान तेज कर दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय ...