रांची, मार्च 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड स्थित ग्लैक्सिया मॉल में संचालित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को नक्सलबाड़ी एफिलेट बस्तर विंग के सीपीआई माओवादी आरना अश्विन शेखर ने जहरीले बम का विस्फोट करने की धमकी दी थी। खुद को माओवादी बताने वाले आरना ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के आधिकारिक मेल पर दो मार्च को यह संदेश भेजा था। इसमें सभी पासपोर्ट कार्यालय में 12 जहरीले बम का विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही किसी उदयनिधि द्वारा दुष्कर्म करने, चेन्नई पुलिस द्वारा लिखित शिकायत लेने से इंकार करने की भी जानकारी दी गई थी। इस मामले में सुखदेवनगर थाना के दारोगा प्रकाश सिंह के आवेदन पर आरना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस शुक्रवार को वरीय पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से प्राप्त ई-मेल की प्रति के आधार पर ...