जहानाबाद, मई 4 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सिकरिया थाना के सुकुलचक गांव में माओवादी के शीर्ष नेता रहे देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद कुमार का स्मारक (मूर्ति) तोड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर माले ने विरोध जता इसकी निंदा की है। माले नेताओं ने उक्त कोशिश को भाजपा सरकार की कार्रवाई को तानाशाही करार दिया है। प्रेस बयान जारी कर माले नेताओं ने कहा है कि देव कुमार सिंह उर्फ अरविंद कुमार के परिजनों द्वारा अपने खर्च व अपनी जमीन पर बनाये गए मूर्ति से भी सरकार डरने लगी है । इसीलिए उनके मूर्ति को भी ध्वस्त करने का आदेश सरकार ने जारी किया । लोकतांत्रिक देश में यह कहीं से उचित नहीं है। 3 मई को सुकुलचक गांव में भारी संख्या में पुलिस पहुंचकर आदमकद मूर्ति को ध्वस्त करने गई थी लेकिन गांव वालों एवं उनके परिजनों ने कड़ी आपत्ति जताई और उच्च पदाधिकारी से बात किया तब प...