गढ़वा, फरवरी 12 -- डंडई, प्रतिनिधि। थानाक्षेत्र के लवाही गांव निवासी नक्सली राजू भुइयां के घर पर लातेहार जिलांतर्गत महुआडांड़ पुलिस ने बुधवार को इश्तेहार चिपककाया। महुआडांड़ थाना कांड संख्या 33/2023 और 17 सीएल एक्ट के अभियुक्त राजू दल बल के साथ पुलिस पहुंची थी। डंडई थाना के एएसआई श्रीकांत भी दलबल के साथ मौजूद थे। महुआडांड़ थाना के एएसआई उमेश मेहता ने बताया कि माओवादी नक्सली राजू महुआडांड़ थाना में दर्ज कई मामलों में आरोपी है। उसके साथ-साथ वह 17 सीएल एक्ट का भी अभियुक्त है। उन्होंने बताया कि लातेहार न्यायालय के द्वारा उसके खिलाफ कई बार वारंट जारी किया गया लेकिन न तो वह कहीं पकड़ में आ रहा है और न ही वह खुद को न्यायालय में सरेंडर कर रहा है। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व भी उसके घर के दीवार पर इश्तेहार चिपकाया गया था। उन्होंने बताया कि राजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.