रितेश मिश्रा, अप्रैल 7 -- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक अनूठी रणनीति अपनाते हुए सरेंडर कर चुके नक्सलियों को ही पुलिस और सुरक्षाबलों को IED से निपटने का गुर सिखाने का जिम्मा सौंपने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले माओवादियों में ऐसे 18 लोगों की पहचान की गई है, जो कि नक्सलियों के गुरिल्ला दस्ते में थे और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को संभालने का काम करते थे। अब उन्हें छत्तीसगढ़ के कांकेर में स्थित काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वॉरफेयर (CTJW) कॉलेज में सुरक्षाकर्मियों को ट्रेनिंग देने के लिए शामिल किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों की इस पहल का मकसद सरेंडर कर चुके माओवादियों की तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करते हुए माओवाद-विरोधी अभियानों में लगे सुरक्षा बलों की ऑपरेशनल तैयारी और रणनीतिक क्षम...