फिरोजाबाद, अप्रैल 20 -- फिरोजाबाद। नोएडा में हुए बवाल की घटना को देखते हुए प्रशासन कांच नगरी में औद्योगिक शांति बनाए रखने को लेकर लगातार सजग बना हुआ है। प्रशासन के हस्तक्षेप करने पर रविवार को हुई समझौता वार्ता के माध्य शहर के माउथ ब्लोइंग कांच कारखानों में कार्यरत श्रमिकों के मेहनताने में 30 रुपए प्रति दिनों के हिसाब से बढ़ोतरी कर दी गई। बताते चलें कि जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं सहायक श्रम आयुक्त की उपस्थिति में 13 अप्रैल को माउथ ब्लोइंग कारखानों के सेवायोजकों के मध्य वेतन बढोत्तरी एवं औद्योगिक शान्ति बनाये रखने के सम्बन्ध में वार्ता की थी। सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में क्षेत्रीय अधिकारी, पुलिस विभाग एवं सहायक श्रम आयुक्त की उपस्थिति में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.