बेगुसराय, मई 2 -- बेगूसराय। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 5 में कार्तिक कुमार, कक्षा 6 में आर्यन सिन्हा, कक्षा 7 में अभिज्ञान अनुभव, कक्षा 8 में अमृत राज, कक्षा 9 में द्युति, कक्षा 10 में सौम्या रही। वहीं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्या शीतल देवा ने कहा कि संस्कृति और ज्ञान का समन्वय ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। निदेशक डॉ. मनीष देवा ने कहा कि ऐसी परीक्षाएँ बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं और उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाती हैं। इस अवसर पर एनसीएससी के क्षेत्रीय समन्...