आरा, जनवरी 30 -- आरा। माउंट लिट्रा जी विद्यालय बामपाली आरा ने अपनी महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है। निदेशक श्रेयांश जैन ने सार्वजनिक तौर पर घोषणा करते हुए बताया कि हमें खुशी हो रही है कि हमारे विद्यालय ने जी लर्न की ओर से सत्र 2024-25 के लिए प्रदत्त दो प्रतिष्ठित पुरस्कार-कंप्लायंस अवार्ड और प्रथम स्थान पर स्टार स्कूल अवार्ड दूसरी बार जीतकर मान्यता का शिखर छुआ है। देश भर के 114 माउंट लिट्रा स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में मनीष रस्तोगी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), जी लर्न लिमिटेड और मयंक जैन (मुख्य परिचालन अधिकारी), जी लर्न लिमिटेड की ओर से संयुक्त रूप से यह सम्मान निदेशक श्रेयांश जैन और उपाध्यक्ष सुचिता जैन को मुंबई में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। निदेशक ने बताया कि यह अ...