आरा, दिसम्बर 8 -- आरा। माउंट लिट्रा जी विद्यालय आरा की पकड़ी और अहिरपुरवा शाखा के लिए खास दिन रहा। विद्यालय की समूह निदेशक डॉ जेबा तस्लीम ने चार दिवसीय ( 4- 7 दिसंबर) विद्यालय के अपने दौरे के दौरान विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। यह दौरा माता-पिता के साथ सार्थक बातचीत को शामिल करती है, जो बच्चों के विकास, उन्नति और समग्र सीखने की यात्रा पर केंद्रित है। इस सत्र में लिट्रा नोवा, छोटे कदम - बड़े सपने जैसी बातों को शामिल किया गया था। डॉ जेबा तस्लीम ने बच्चों की उचित परवरिश और उनमें अच्छी आदतों को विकसित करने जैसे बिंदुओं पर भी खुलकर चर्चा की। प्रधानाचार्य मौली मैम और प्रीति मैम ने उनके निरंतर समर्थन, मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...