दरभंगा, अप्रैल 1 -- दरभंगा। माउंट लिटेरा जी स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव हुआ। इसमें बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र, विशिष्ट अतिथि विंग कमांडर प्रकाश कुमार झा तथा सम्मानित अतिथि प्रेम नारायण मंडल ने किया। अतिथियों को स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र कुमार, डायरेक्टर प्रतिभा कुमारी एवं प्रिंसिपल प्रीती पाराशर ने सम्मानित किया। चेयरमैन जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल को सीबीएसई से 12वीं तक की मान्यता मिलना गर्व की बात है। कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रेमनारायण मंडल, वीणा देवी, स्कूल मैनेजर रमेश रंजन आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...