माउंट लिटेरा जी स्कूल ने जीती योग प्रतियोगिता
कानपुर, अगस्त 11 -- कानपुर। डीपीएस बर्रा में मंगलवार को कानपुर सहोदय संगठन की ओर से कक्षा 3-8 के बच्चों की अंतर्विद्यालयी योग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 22 विद्यालयों ने भाग लिया। माउंट लिटेरा जी स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। प्रथम उप विजेता ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल, द्वितीय उपविजेता आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल रहा। उत्तम प्रदर्शन करने वाले हरमिलाप मिशन स्कूल को प्रथम व न्यू किंग्सटन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्या जयंती मित्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर, दून इंटरनेशनल स्कूल, एलेन हाउस पनकी, सेंट जोसेफ, सुपर इंटरनेशनल स्कूल और दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन ने भी भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.