हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का प्रथम स्थापना दिवस और होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की एक वर्ष की उपलब्धियों को साझा किया गया। रंगों के पर्व को खुशी और उत्साह से मनाया गया तथा आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। यहां विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...