हापुड़, अप्रैल 21 -- हिम्मतपुर रोड स्थित माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय इंटर-हाउस शतरंज प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। फाइनल मुकाबलों में छात्रों ने बेहतरीन एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। माउंट कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन सेमीफाइनल के विजेताओं के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल भावना के साथ भाग लिया।अंडर-19 वर्ग बालिका वर्ग में विंध्याचल हाउस की इकरा प्रथम और शिवालिक हाउस की जीविका द्वितीय रहीं।वहीं बालक वर्ग में नीलगिरी हाउस के हार्दिक ने प्रथम और अरावली हाउस के अमरजीत सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।अंडर-16 वर्ग में बालिका वर्ग में नीलगिरी हाउस की अनंता प्रथम और अरावली हाउस की पूर्ण...