माउंट कॉर्मल ओरमांझी और डॉन बॉस्को कोकर की टीम बनी चैंपियन
रांची, जुलाई 3 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी में तीन दिनों से चल रही आईसीएसई रांची जोन अंतर-स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में डॉन बॉस्को स्कूल के प्रिंसिपल फादर उज्जवल और माउंट कार्मल स्कूल के डायरेक्टर फादर दीपक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रांची, खूंटी और हजारीबाग जिले के 20 स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में मेजबान माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी ने सेंट फ्रांसिस स्कूल बनहोरा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में एसडीए खूंटी की टीम ने लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, रांची को 2-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में डॉन बॉस्को स्कूल ने माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी को 2-0 से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.