बांका, जुलाई 1 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। राधानगर स्थित माउंट केरला आवासीय विद्यालय में नौ वर्षीय छात्र आनंद कुमार की हत्या और उसके बाद हुए सड़क जाम, हंगामा एवं तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बुधवार को कटोरिया थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेलहर एसडीपीओ रविन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान, फॉरेंसिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय स्रोतों से मिले साक्ष्यों के आधार पर छात्र हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : आनंद कुमार हत्याकांड पर आज कटोरिया में एसडीपीओ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंसगिरफ्तारी का खुलासा मामले में विद्यालय के संचालक राजीव रंजन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू तथा विद्यालय के स...