माउंट कुन अभियान पर रवाना हुईं सोनिया
प्रयागराज, अगस्त 21 -- उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ की ओर से पर्वतारोही सोनिया कुशवाहा को माउंट कुन अभियान के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया गया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने उन्हें राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर शुभकामनाएं दीं। झांसी मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत सोनिया हॉकी खिलाड़ी भी हैं। 7,077 मीटर ऊंचे माउंट कुन अभियान के साथ वह इतनी ऊंचाई पर चढ़ाई का प्रयास करने वाली भारतीय रेल की पहली महिला पर्वतारोही बनेंगी। इससे पहले वह सिक्किम की रेनोक पीक, उत्तराखंड के थलय सागर कैंप-2 और हिमाचल प्रदेश के माउंट शिनकुन वेस्ट पर चढ़ाई कर चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.