नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- माउंट एवरेस्ट पर हर साल चढ़ाई के लिए पहुंचने वाले लोगों की गतिविधियां खुम्बू ग्लेशियर के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। एक रिसर्च में सामने आया है कि पर्वतारोहियों के पेशाब से निकलने वाली गर्मी भी ग्लेशियर की बर्फ पिघलाने में योगदान दे रही है। हालांकि, इंसानी पेशाब से कहीं ज्यादा बड़ा खतरा बेस कैंप में होने वाली ईंधन की खपत से पैदा होने वाली गर्मी है।ग्लेशियर के ऊपर हर साल बस जाता है बेस कैंप एवरेस्ट बेस कैंप खुम्बू ग्लेशियर के ऊपर बनाया जाता है। हर साल यहां करीब 1,600 टेंट लगाए जाते हैं। इन टेंटों में किचन, शॉवर, जनरेटर और वाई-फाई जैसी बुनियादी सुविधाएं होती हैं। कुछ जगहों पर फर्श को गर्म रखने की व्यवस्था भी होती है। इन तमाम सुविधाओं से पैदा होने वाली गर्मी जमीन के तापमान को बढ़ाती है और ग्लेशियर के पिघलने की रफ...